Uncategorized

*केंद्र सरकार द्वारा रासायनिक खाद के मूल्य में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में ज़िला महामंत्री का सांकेतिक प्रदर्शन*

*बेमेतरा:-* ज़िला कांग्रेस महामंत्री एवं सेवा सहकारी समिति परपोड़ी के अध्यक्ष विजय दुबे सहित परपोड़ी क्षेत्र के कांगेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केन्द्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के लिए जरूरी रासायनिक खादों के मूल्य व कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।जिसमें उन्होंने बतौर कोरोनाकाल मे केंद्र सरकार की नीतियों को किसानो के किसानों के खिलाफ दोहरी मार बताया।गौरतलब हो कि बेमेतरा ज़िला पूरे प्रदेशभर में कृषि प्रधान एवं संपन्न ज़िला के रूप में विख्यात है।क्योंकि यहां खेती बाड़ी का काम बहुतायत मात्रा में होता है।जिससे किसानों की अच्छी खासी आबादी मूलतः किसानी कार्य कर खेतो में निर्भर रहती है। जो देखा जाए तो वर्तमान में कोरोना की मार झेल रहे है वही दूसरी ओर केन्द्र सरकार द्वारा रासायनिक खाद के दामों में वृद्धि को लेकर भी परेशान है।चूंकि किसानों की इस समस्या को विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रमुखता से उठाकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करते हुए किसानों के लिए आवश्यक रासायनिक खादों की कीमत कम करने की मांग की थी।ततपश्चात कांगेस कमेटी के दिशानिर्देश पर परपोड़ी में स्थानीय कांगेस नेता विजय दुबे द्वारा इस समस्या पर केंद्र सरकार के विरोध में बैनर लेकर सांकेतिक प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।

Related Articles

Back to top button