छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया ऑर्गनाइज रिव्यू

छत्तीसगढ़ में इन दिनों बादल कहर बरपा रहे हैं। मई में जुलाई का महीना याद दिला रहे हैं। कोरोना संकट के बीच बेमौसम बारिश से जनता काफी परेशान हैं। सबसे अधिक कहर किसानों पर टूटा है। अन्नदाताओं की फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में फिर एक बार कहर बरपाने के लिए काले बादलों के आने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने राहत आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन को पत्र जारी किया है। उन्होंने 12 मई को साढ़े 8 बजे तक के लिए चेतावनी दी है। उन्होंने प्रदेश के बिलासपुर,पेंड्रा रोड, मुंगेली,कवर्धा, बेमेतरा, दुर्ग,राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर जिलों के लिए चेताया है। यहां एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने,अंधड़ चलने, ओलावृष्टि होने की संभावना है।

 

 

 

https://kutumb.app/sabka-sandesh-news?slug=a117fd2a6d68&ref=PJYLP

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button