छत्तीसगढ़

डॉ. एस. भारतीदासन रायपुर के नए कलेक्‍टर बनाए गए

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर-  राज्‍य शासन ने डॉक्‍टर एस . भारतीदासन को रायपुर का नया कलेक्‍टर बनाया है। वे इससे पहले राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी का दायित्‍य संभाल रहे थे। भारतीदासन इससे पहले सूरजपुर और जांजगीर चांपा में भी कलेक्‍टर का पद संभाल चुके हैं। वे 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

इसके पहले डॉ बसवराजू एस रायपुर के कलेक्टर थे उन्हें मंत्रालय में संयुक्त सचिव के तौर पर पदस्थ कर दिया गया था। दो-तीन दिन तक रायपुर कलेक्टर का पद खाली रहा। इसके बाद सरकार ने नए कलेक्टर की पदस्थापना कर दी।

राज्य सरकार ने छह जून को 18 आइएएस अधिकारियों का तबादला और उनके विभागों में बदलाव किया था। उसमें रायपुर के तत्कालीन कलेक्टर बसवराजू एस भी शामिल थे।

बसवराजू के तबादले के बाद से रायपुर कलेक्टर के नाम को लेकर कई आइएएस अधिकारियों के नामों की चर्चा थी। हालांकि, उन नामों में भारतीदासन का नाम शामिल नहीं था। सरकार ने कयासों से हटकर फैसला लिया।

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/ 9993199117

Related Articles

Back to top button