खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईदेश दुनिया

रोड पर खड़ी ट्रेलर को चुराने वाले चोर को पुलिस ने रीवा और युपी के बॉर्डर पर धर दबोचा

भिलाई / खुर्सीपार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, खुर्सीपार पुलिस ने 18 चक्का ट्रेलर के चोरी हो जाने की शिकायत पर रीवा और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर ही धर दबोचा, दरअसल पूरा मामला इस प्रकार से है, कि इस मामले का प्रार्थी जो की ड्राईवर है, लॉकडाउन में माल नहीं मिलने के चलते अपनी 18 चक्का ट्रेलर को अग्रवाल धरमकाँटा डबरापारा के पास खड़ी कर रखा था और सुबह शाम उसकी देखरेख कर रहा था, 3 मई की सुबह भी उसके ट्रेलर को खड़ी देखा लेकिन जब उसी दिन दोपहर को गाड़ी को देखने पंहुचा तो गाड़ी वहा नहीं थी आसपास पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चला तब उसने खुर्सीपार थाने पहुचकर गाड़ी के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, साथ ही उसने पुलिस को यह भी बताया कि इस गाड़ी को लेकर पूर्व में खुर्सीपार गेट निवासी सूबेदार सिंह से विवाद हुआ था, जो घटना के दिन से ही कही दिखाई नहीं दे रहा है, खुर्सीपार पुलिस ने उच्चअधिकारीयों के निर्देशन में सभी तकनिकी पहलुओं से अपनी पड़ताल शुरू कर दी, पड़ताल के दौरान खुर्सीपार पुलिस को जानकारी मिली की इस गाड़ी को मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश जाने वाले रस्ते पर देखा गया है, सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस पार्टी को रवाना किया गया साथ ही रीवा पुलिस से भी मदद ली गई और रीवा और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर सूबेदार सिंह को चोरी के वाहन क्रमांक सीजी 07 एमबी 6142 कीमती 15 लाख के साथ गिरफ्त में लिया गया, और रिमांड पर भेजा गया, इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव आरक्षक डी प्रकाश और राजेश चौधरी की भूमिका सराहनीय रही !

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button