दैनिक राशिफल

12 जून क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष :- आज के दिन आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए यह दिन बहुत अच्छा है। इस समय में आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

वृषभ :- आज आपके किसी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते है। किसी अपने के साथ वैचारिक तालमेल खराब होने की स्थिति बनी हुई है। आज आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन :- इस समय में आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। आपके अंदर चुस्ती, चालाकी और वाणी में निपुणता देखने को मिलेगी। आज के दिन शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। घर-परिवार या रिश्तेदारी में किसी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

कर्क :- जीवनसाथी के साथ तालमेल खराबियों के योग बने हुए है। छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद उजागर होंगे इसलिए बहस करने से बचे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे और फिजूल की यात्रा करने से बचे अन्यथा धनहानी के योग बने हुए है।

सिंह :- नौकरी को ले कर शुभ समाचार मिलने के योग बने है। यह समय अपने घर के बड़े से सलाह ले कर अपने काम शुरू करने का है। आज आप मे शक्ति और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस समय मे आपको परीक्षा आदि में निराशाजनक परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या :- आज के दिन आपके साथ किसी अनहोनि घटना के घटित होने की संभावना हैं। काले और नीले रंग के वस्त्र पहनने और बेवजह की यात्रा करने से बचे। लाल रंग की मिठाई का दान करने से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

तुला :- आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। इस समय मे आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। आपके मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। इस समय में आपको परिवार के सदस्यों की तरफ से मिलने वाले सुख में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृश्चिक :- इस समय में आपके मन में किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकती है। आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। आज के दिन आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।

धनु :- आज के दिन घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी को लेकर शुभ समाचार मिलने के योग बने है। अधिक चतुराई दिखाने से बचे अन्यथा आपकी चतुराई आप पर भारी पड़ सकती है। जरूरतमन्द औरत को कपड़े दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मकर :- परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कही घूमने फिरने की योजना बना सकते है। आपको पेट से संबंधित तकलीफें होने की संभावना बनी हुई है। बाहर के खाने और तली हुई चीजों से परहेज करे।

कुंभ :- पिता के साथ किसी पारिवारिक मसले को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते है इसलिए मुँह से निकाला गया हर शब्द सोच समझ कर बोले। क्रोध मे मुँह से निकाला गया शब्द आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।

मीन :- आज के दिन आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा दूसरों से झगड़ा हो सकता है। इस समय में आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज के दिन आपको परिवार से मिलने वाले सुख में कमी बन सकती है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button