छत्तीसगढ़

टीका से होगी कोरोना वायरस से सुरक्षा – अध्यक्ष श्रीवास सेन समाज

टीका से होगी कोरोना वायरस से सुरक्षा – अध्यक्ष श्रीवास सेन समाज

सबका सँदेश कान्हा तिवारी-
जांजगीर-चांपा,5 मई ,2021/ सेन श्रीवास समाज के जिला अध्यक्ष विजय सेन ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना टीका से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। इससे हम जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित अंतराल में टीका की दोनों खुराक लगाने के 2 सप्ताह बाद शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकसित होने पर कोरोना वायरस का संक्रमण गंभीर नहीं होता। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों तथा अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवार के 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को शीघ्र टीका लगवाने की अपील की है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button