छत्तीसगढ़

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में कर रही हैं सरेआम लोकतंत्र की हत्या- लीलाधर सुल्तानिया Mamta Banerjee is committing mass murder in West Bengal – Liladhar Sultania

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में कर रही हैं सरेआम लोकतंत्र की हत्या- लीलाधर सुल्तानिया

 

सबका सँदेश कान्हा तिवारी–
जांजगीर:- पश्चिम बंगाल में सरेआम टीएमसी के गुंडागर्दी के विरोध में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लीलाधर सुल्तानिया जी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया जी ने कोरोना नियम के देखते हुए अपने घर में ही रहकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लीलाधर सुल्तानिया जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के लोगो ने भाजपा के आलमबाग, उत्तर वर्धमान सहित एक दर्जन कार्यालय एवं कार्यकर्ताओं के दुकानों एवं मकानों में खुले आम हमला कर आगजानी सहित भाजपा के लगभग 10 कार्यकर्ताओ की निर्मम हत्या कर दी गई। प्रजातंत्र में जीत और हार एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने बहोत अच्छे से चुनाव लड़ा और ऐतिहासिक मद और ऐतिहासिक सीट से भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली। और उसके बाद जो बंगाल में तांडव हो रही है दुर्घटनाएं हो रही है, कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है, प्रताड़ित किया जा रहा है, धमकियां दी जा रही हैं, इस तरह से प्रजातंत्र नही चलता, प्रजातंत्र में बोलने की आजादी है, वोट देने की आजादी है, यह हमारा मौलिक अधिकार है, यह हमें संविधान ने दिया है, वे किसी को वोट दे ये उनका अधिकार है, और उस पर इस तरह की कार्यवाही करना ममता बनर्जी का हिटलर के तरह शासन को दर्शाता है, जीत हार के बाद आदमी को नही बौखलाना चाहिए, ममता बनर्जी एक जिम्मेदार नेता होने का पहचान दिखाना चाहिए अपने कार्यकर्ताओं को संयम में रखने के लिए उन्हे यह सरेआम लोकतंत्र की हत्या हैं, और संविधान का अपमान करने से रोकना चाहिए
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया जी ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड का पालन करते हुए अपने घरों में रहकर, घरों के सामने टीएमसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भगवान ममता बनर्जी को बुद्धि दे वे केवल टीएमसी के कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री नही हैं, वे इस सोच से बाहर निकले वे पूरे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। बंगाल में हो रहे इस आतंक, अत्याचार, महिलाओं पर हो रहे बालत्कार, गुंडागर्दी, निर्मम हत्या को देखते हुए हम राष्ट्रपति जी से मांग करते हैं कि बंगाल में जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लागू हो जिससे बंगाल की जनता अमन चैन सुकुन से जी सकें।

Related Articles

Back to top button