छत्तीसगढ़

लखनपुर जनपद में चार नए ग्राम पंचायतों का गठन

   सबका संदेश न्यूज़  छत्तीसगढ़ लखनपुर- पंचायत क्षेत्र में अब चार नए ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। इसके बाद अब 69 के जगह पर पंचायतों की संख्या बढ़कर 72 हो गया है। इनमें नए ग्राम पंचायत रेम्हला, जुड़वानी, जोधपुर व मुटकी को बनाया गया है। वहीं एक नया पंचायत सूरजपुर जिले में शामिल हुआ है। कलेक्टर सरगुजा द्वारा अनुमोदन के बाद नया पंचायत बनाया गया है। अब जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति, दूरी, पटवारी हल्का के आधार पर नए ग्राम पंचायतों के लिए वार्ड गठन की तैयारी शुरू कर दी गई है। नए ग्राम पंचायत रेम्हला जो कि लोसंगा से तथा जुड़वानी नरकालो से, जोधपुर गोरता से व मुटकी निम्हा पंचायत से अलग होकर स्वतंत्र ग्राम पंचायत के अस्तित्व में आ रहे हैं।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button