छत्तीसगढ़

गरज चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- छत्तीसगढ़ के फिलहाल सूर्यदेव का प्रकोप जारी है, लेकिन अगले 24 घंटे में मौसम की परिस्थिति बदल सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा या उससे भी तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर लू चलने की भी संभावना जताई है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि 48 घंटे में मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button