छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने एड़का, आमासरा और कानागांव के गौठानों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने एड़का, आमासरा और कानागांव के गौठानों का किया निरीक्षण

आयमूलक गतिविधि संचालित करने के दिये निर्देश

नारायणपुर, 28 अप्रैल 2021- कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने आज नारायणपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाले एड़का, आमासरा और कानागांव के गौठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौठानों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने गौठानों में बिक्री हेतु आने वाले गोबर की मात्रा, तैयार की गयी खाद की मात्रा आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने आमासरा गौठान में पान की बेहरत व्यवस्था हेतु सौर चलित सोलर पंप स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गौठानों में समूहों को जोड़कर आयमूलक गतिविधि संचालित करें और समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनायें।
कलेक्टर श्री साहू ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनके बोर्ड अवश्य लगाये। इसके साथ ही उन्होंने गौठानों में तैयार वर्मी कम्पोस्ट और नाडेप खाद को गुणवत्तायुक्त तैयार कररने और समूहों को प्रशिक्षण देने के निर्देश कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि गौठानों में बनाये गये शौचालय का रख-रखाव एवं साफ-सफाई नियमित रूप से करवाये। इस मौके पर उपसंचालक कृषि श्री बीएस बघेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर श्री घनश्याम जांगड़े, एसडीओ जल संसाधन श्री सिंह के अलावा जनपद पंचायत के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button