धोनी के माता पिता भी कोरोना के चपेट में हुए Dhoni’s parents also hit Corona

नईदिल्ली देश में कोरोना का कहर बरपाना जारी है। आए दिन कोरोना बेकाबू होते जा रहा है। रोजाना कई हजार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं इस महामारी से मौतें भी काफी हो रही है। कोरोना अब क्रिकेटरों को भी अपनी चपेट में लेना शुरु कर दिया है।
इसी बीच खबर आई है कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के माता-पिता भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है। जिसके बाद पिता पान सिंह और उनका माता देविका देवी को रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस वक्त एम एस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai super kings) के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी मुबई में हैं, जहां आज (बुधवार) को उनकी टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा।
धोनी का परिवार उत्तराखंड है। उनके पिता पान सिंह 1964 में रांची स्थित मेकॉन (MECON) में जूनियर पद पर नौकरी मिलने के बाद झारखंड (तत्कालीन बिहार) में रहने लगे।