छत्तीसगढ़

केशकाल में निर्धारित समय पर लॉक डाउन की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे एसडीएम दीनदयाल मंडावी

लॉक डाउन लगने के पहले 4:30 बजे तक 120 लोगों की जांच में निकली 21 पॉजिटिव

केशकाल (के शशिधरण)।  कोंडागांव जिले के साथ साथ केशकाल में भी आज 20 अप्रैल की शाम 6 बजे से सम्पूर्ण लॉक डाउन लगा दिया गया है। जिला प्रशासन के आदेशानुसार नगर आज के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानो को खोलने हेतु शाम 5 बजे तक कि अनुमति दी गयी थी। लाक डॉउन के पूर्व नगर की सभी व्यायसायीक प्रतिष्ठान में लेन देन करने वालों का ज्यादा संख्या में भीड़ देखा गया इस बात की चर्चा जोरों पर है ग्रामीण एवं केसकाल से बाहर से केसकाल में खरीदी करने आए लोगों के चेहरे में करोना का डर भय छोड़ कर अपने घरेलू समान खरीदी करने में ज्यादा चिंता रहे हैं इसी कारण कोरोना संक्रमण अंतर ग्रामीण क्षेत्र तक अपना रंग दिखाना शुरू किया है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसकाल की कोविड सेंटर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 4:30 बजे तक कुल 120 लोगों का कोरोना जांच में 21 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं ! लॉक डाउन की तैयारियों की समीक्षा करने हेतु केशकाल एसडीएम दीनदयाल मण्डवी बस स्टैंड पहुंचे थे। इसके पश्चात शाम 5 बजते ही एसडीएम दीनदयाल मण्डवी के नेतृत्व में राजस्व, नगर पंचायत, व पुलिस की टीम के द्वारा नगर में गश्त कर सभी दुकानों को बंद करवाया, साथ ही बेवजह बाहर घूम रहे लोगों को घर जाने की समझाइश दी गयी।

Related Articles

Back to top button