खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

आज पौधा लगाने महापौर ने साढे चार सौ लोगों को बांटे नि:शुल्क पौधा

दुर्ग ! दुर्ग शहर को हरा-भरा रखने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आज दादा-दादी, नाना-नानी पार्क में महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर द्वारा 450 लोगों को नि:शुल्क पौधा वितरण किया गया। 5 जून पर्यावरण दिवस के मौके पर आज सांकेतिक संदेश स्वरुप पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। महापौर श्रीमती चंद्राकर के आव्हान पर आज राजेन्द्र पार्क, दादा-दादी पार्क मार्निंग वॉक करने आने वाले सहित शहर के गणमान्य नागरिकों को विभिन्न प्रजाति का पौधा वितरण किया गया। इस मौके पर पर्यावरण प्रभारी विजय जलकारे, लोक कर्म प्रभारी दिनेश देवांगन, राजस्व प्रभारी शिवेन्द्र परिहार, पार्षद अलका बाघमार, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह, समेत मुस्कान फाउंडेशन के अरुण मिश्रा, एवं उनके टीम के साथ अधिक संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

पर्यावरण सुरक्षा के लिए वार्ड-वार्ड जाकर दिया जाएगा पौधा

महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर ने इस दौरान कहा कि भीषण गर्मी से पूरा शहर तप रहा है। विगत वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष शहर का तापमान सामान्य से अधिक डिग्री बढ़ा है। इसके कारणों को जानने से पता चलता है कि शहर क्षेत्र में कालोनी और नगरों का विस्तार तेजी से हो रहा है  लेकिन उस अनुपात में वृक्षारोपण नहीं हो पा रहा है वहीं जहॉ वृक्षारोपण किया जाता है उसकी सुरक्षा उचित ढंग से नहीं किया जाता। बारिश के समय पेड़ पौधे नहीं होने के कारण पानी भू-गर्भ में पहीं पहुॅच पाता सीधे नाली, नाला के माध्यम से नदी में चला जाता है। इसका परिणाम शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है तथा आने वाले समय में हमारी पीढ़ी को इसका परिणाम मिलेगा।

Related Articles

Back to top button