देश का सम्मान बढ़ाने वाली भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी का हिस्सा होने पर मुझे गर्व है – अमर सुल्तानिया I am proud to be a part of the BJP Nationalist Party, which enhances the honor of the country – Amar Sultania

देश का सम्मान बढ़ाने वाली भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी का हिस्सा होने पर मुझे गर्व है – अमर सुल्तानिया
सबका सँदेश कान्हा तिवारी —
जांजगीर:- भाजपा अकलतरा ग्रामीण में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रेल को 41 वॉ स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथी के रूप में अकलतरा ग्रामीण मंडल प्रभारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष माननीय अमर सुल्तानिया जी एवं मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोनी जी द्वारा अकलतरा ग्रामीण के ग्राम खोड़, कटनई, मौहाडीह, बिरकोनी, नवापारा, हरदी गांवो के अटल चौक पर द्वीप प्रज्वलन कर, मास्क वितरण कर, मिठाईयॉ बांटकर एवं बूथ अध्यक्षों के निवास पर नाम पट्टिका लगाकर, घरों में भाजपा का ध्वज लहरा कर भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रेल को 41 वॉ स्थापना दिवस मनाया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया जी ने कहा कि हमें गर्व है कि हम देश की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी के सदस्य है, भाजपा में हमेंशा मंत्र रहा है, व्यक्ति से बड़ा दल, दल से बड़ा देश है। देश में सबसे ज्यादा सांसद, विधायक की सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार भाजपा की है, भाजपा गरिबों की, किसानों की, युवाओं की, माताओं-बहनों की पार्टी हैं। देश का सम्मान बढ़ाने वाली इस राष्ट्रवादी पार्टी का हिस्सा होने पर मुझे गर्व है। पार्टी के स्थापना दिवस को हम सभी साथ-साथ धुम-धाम से मना रहे हैं। सभी को पार्टी की स्थापना दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोनी जी द्वारा किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के 41 वॉ स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सुशील चौबे, मंडल महामंत्री प्रेमसागर कश्यप, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कौशिक, अजा मोर्चा अध्यक्ष सरोज खुंटे, कैलाश निर्मलकर, अजय चौबे, रेशम प्रधान, नरेन्द्र भारद्वाज, राजकुमार निर्मलकर, आर.एस. परौहा, शिवकुमार साहू, गोपाल साहू, रामदीन केंवट, निर्भय साहू, उमेश शुक्ला, गोरेलाल केंवट, महेश साहू, प्रवीण निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकतागण उपस्थित थे।