Uncategorized

जिला भाजपा और भाजपा शहर मंडल ने मनाया डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती

कवर्धा-भारतीय जनता पार्टी कवर्धा शहर मंडल के कार्यकर्ता द्वारा आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने अपने घरों में छायाचित्र में माल्यार्पण कर एवं वही शहर में स्थापित बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति पर सांसद संतोष पाण्डेय,भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर,शहर मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया!

इस अवसर पर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि बाबा साहेब बार बार अपमान कि चिंगारियों पर तपते और जगह जगह सम्मान की छींटों से शांत होते हुए विराट व्यक्तित्व रहे । बालक भीम का डॉक्टर अम्बेडकर होने से लेकर बाबा साहब रूपी राष्ट्र चिंतक में ढलना सामान्य घटना नही बल्कि अद्भुत है। 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में जन्म लेने से लेकर 6 दिसम्बर 1956 उनके स्वर्गारोहण तक उन्होंने अपमान सहकर भी संविधान निर्माण जैसे अनोखे कार्य को मूर्तरूप दिया। जैसे को तैसा इस मनोवैज्ञानिक धारणा को झुठलाते हुए उन्होंने कोई कैसा भी हो उसके सामने व्यक्ति और व्यवस्था को कैसा होना चाहिए ,इसका अनुपम उदाहरण उन्होंने रखा।

डॉ आंबेडकर ने संविधान सभा में अपने अंतिम भाषण में कहा था कि — पूर्व में भी भारत स्वतंत्र रहा है परंतु इतिहास का उदाहरण देते हुए कहा कि दाहिर सेनापति ,जयचंद जैसे व्यक्ति देश के लिए घातक है। देश के लोगो को तय करना होगा कि व्यक्तिगत हित ,जातिवाद, क्षेत्रवाद ज्यादा श्रेष्ठ है या राष्ट्रहित सर्वोपरि है। हमें अपने देश के सभी नागरिकों के मन में देशभक्ति व समर्पण की भावना* लानी होगी।।

कवर्धा भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि डाँ. अम्बेडकर जी ने नारियो को सम्मान दिलाने हेतु कटिबद्ध थे 1948 में हिंदुकोड बिल के माध्यम से कानूनी प्रयास स्त्रियों की स्थिति में सुधार लाने हेतु बाबा साहेब ने किया। इस बिल की प्रमुख बातों में लड़कियों के विवाह की निश्चित आयु, स्त्रियों को विवाह विच्छेद का अधिकार, स्त्रियों को जायदाद में अधिकार देने जैसे अनेको महत्वपूर्ण प्रयास किये गए थे।वर्तमान में हिन्दू स्त्रियों को जो सम्मान व गरिमा मिली है उसकी बुनियाद ही डॉ अम्बेडकर ने रखी थी।
इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्रवंशी, शहर मण्डल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी, मण्डल उपाध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button