छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री सहायता कोष में विधायक अनूप नाग ने दिया 01 लाख 11 हजार रूपये का दान

मुख्यमंत्री सहायता कोष में विधायक अनूप नाग ने दिया 01 लाख 11 हजार रूपये का दान

कांकेर कोरोना वायरस से पीड़ित गरीब परिवारो, बेसहारा, निःशक्त व असहाय लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आहवान पर अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप नाग ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 01 लाख 11 हजार रूपये का दान किये हैं। उनके द्वारा आज उक्त सहायता राशि का चेक कलेक्टर चन्दन कुमार को सौंपा गया।
विधायक श्री अनूप नाग ने जिले के आर्थिक रूप से सक्षम लोगों, समाज सेवी एवं धार्मिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों तथा शासकीय कर्मचारी-अधिकारियों से अपील किया है कि कोरोना कोरोना वायरस से पीड़ित गरीब परिवारों एवं असहाय लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में अधिक से अधिक दान कर पुण्य का सहभागी बनें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button