पखांजूर मछली उत्पादकता के लिए कांकेर जिला में अब तक 1600 तालाब निर्माण कराया जा चुका है।पखांजूर मछली उत्पादकता के लिए कांकेर जिले में अब तक 1600 तालाब निर्माण कराया जा चुका है।

पखांजूर मछली उत्पादकता के लिए कांकेर जिला में अब तक 1600 तालाब निर्माण कराया जा चुका है।
कांकेर जिला का परलकोट क्षेत्र मछली उत्पादन में अग्रणी है। इस क्षेत्र में ऐसे भी किसान है,जो मत्स्य उत्पादन और विक्रय कर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दे रहे हैं। जगदीश विश्वास ने बताया कि हमें काफी सहयोग अनुदान की तौर पर मिला है। किसान महानन्द,हरि,किरण ने मत्स्य विभाग का धन्यवाद देते हुए बताया कि शासन का योजनाएं हितकारी है। मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक एमएल नेताम ने बताया पारदर्शिता के साथ विभाग काम कर रहा है। नेताम ने बताया कि बीते पांच वर्षो के दौरान जितने भी नए तालाब मछली पालन के लिए बनाए गए लगभग सभी तालाब में मछली पालन हो रहा है। किसी भी तालाब में पानी की समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि परलकोट क्षेत्र में हजारों किसान मछली पालन कर लाभान्वित हुए हैं।