छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

ट्राफिक का हवाला देकर केवल छोटे दुकानों में निगम ने की तोडफ़ोड

तोडफ़ोड़ की इस कार्यवाही की जानकारी नही दी गई महापौर को

इस अभियान में ट्राफिक पुलिस नही आई कहीं नजर

भिलाई। आकाशगंगा में आज नगर निगम भिलाई और यातायात विभाग का संयुक्त तोडफ़ोड़ अभियान चला लेकिन मजे की बात तो यह है कि इस तोडफोड़ की जानकारी निगम द्वारा महापौर देवेन्द्र यादव को भी नही दी गई। इस संबंध में महापौर से चर्चाकरने पर उन्होंने बताया कि मुझे तो पता ही नही  कि आकाशगंगा में तोडफ़ोड़ की जा रही है। जब महापौर से इस मामले में वर्सन के लिए कॉल किया गया तब उन्हें पता चला और वे उपायुक्त अशोक द्विवेदी से इस संबंध में चर्चा किये। इस तोडफ़ोड अभियान के दौरान यहां पर सिर्फ सुपेला थाना के पुलिस और निगम के अमला के अलावा यातायात पुलिस का एक भी अमला यहां नजर नही आया जबकि यह पूरा अभियान ट्रेफिक जाम को लेकर चलाया गया। इसमें छोटे और मझोले व्यापारियों की दुकानों के उपर लगे टीन शेड, बांस बल्ली को निगम की जेसीबी द्वारा तोडफ़ोड करवाई करने से फास्ट फुड के सभी छोटे व्यापारी बेहद नाराज दिखे। उनका सीधा कहना था कि चूकि ये समय भीषण गर्मी और वर्षा ऋुति का समय है, इस समय निगम की यह कार्यवाही समझ से परे है। साथ ही साथ इस आकाशगंगा में जो बडे व्यापारी है, वे गैलरी में अपनी दुकानें स्थापित कर ली है, उस पर निगम अपनी नजरे क्यों नही इनायत कर रही है। हर बार की तरह छोटे व्यापारी पर ही गाज क्यों गिराई जा रही है। खाना खजाना के विकास सिंह ने कहा कि कल हम सभी छोटे व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल निगम आयुक्त और कलेक्टर से भेंट कर बडे व्यापारियों की गैलरी को भी खाली कराने की मांग की जायेगी। आठ बाई आठ की दुकान में हमारे द्वारा किसी भी प्रकार का अधिक कंस्ट्रक्शन नही किया गया है। कुछ जगह तो त्रिपाल ही लगी है, उसे भी हटाना अनुचित है, चूकि ये समय भीषण गर्मी है, और सामने वर्षा ऋृतु है। श्री विकास नेआगे कहा कि आकाश गंगा के गार्डन को तोडकर बडा पार्किंग जोन बनाना चाहिए। निगम का अमला केवल छोटे व्यापरियों को अपने तोडफ़ोड का निशाना बनाते हुए देवांगन जलपान, जैन पान पैलेस, खाना खजाना, इंडियन फास्टफुड, मोनू वाच, चम्पालाल, दत्ताखाना खजाना, गोपाल चाट, मथूरावासी चाट, लिज्जत फास्टफुड सहित अन्य दुकानों पर निगम ने तोडफोड की कार्यवाही की। इस कार्यवाही में निगम के जोन 1 के अधिकारी, भिलाई नगर तहसीलदार श्री वर्मा के साथ निगम के मुख्य कार्यालय के तोड़ूदस्ता का अमला शामिल था।

बडे व्यापारियों को भी एक सप्ताह में देंगे नोटिस- उपायुक्त द्विवेदी

इस मामले में निगम के उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा कि हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आकाशगंगा के बडे व्यापारियों को भी एक सप्ताह के भीतर नोटिस देने की बात कही है और उनका भी गैलरी वाला स्थान तोड़ेे जाने की बात कही। साथ ही जिन व्यापारियों का सामान बाहर में पाया जाता है, उनके विरूद्ध भी जुर्माना की कार्यवाही लगाने के निर्देश अपने मातहत अफसरों को दिये हैं और गैलरी पर भी सख्त कार्यवाही होगी, उसके अलावा बडे व्यापारियों ने जो अतिरिक्त कंस्ट्रक्शन जो किये है, उनको भी तोडेंगे। फास्टफुड वालों को श्री द्विवेदी ने सख्त हिदायत दी है कि अपने दुकान के सामने टेबल कुर्सी नही लगायेंगे और ग्राहकों को बैठने बिठाने का कार्य बंद करें।

श्री द्विवेदी ने कहा कि निगम में वेंडर पॉलिसी बन रही है, उसी के अंतर्गत अब काम व्यापारियों को करना होगा। ट्राफिक के लिए गैलरी पहले भी हटी थी और अभी भी उसे तोड़ेगे। नही मानने वाले बडे व्यापारी को नोटिस के साथ जुर्माना भी किया जायेगा। इन बडे व्यापारियों की लीज खत्म हो गई है, उसे पुर्णत: निरस्त कर मामले का पूरा पटाक्षेप किया जायेगा।

अमीर गरीब की बात नही सभी पर होगी कार्यवाही-निगम आयुक्त

निगम आयुक्त एस के सुंदरानी ने इस मामले में कहा कि आकाशगंगा में ट्राफिक की काफी समस्या की शिकायत लगातार मिल रही थी, इसी कड़ी में यह अभियान चलाया गया है। यहां पर अमीर और गरीब का किसी भी प्रकार का भेदभाव निगम प्रशासन नही अपना रहा है, सब पर सामान्य रूप से कार्यवाही होगी। यह अभियान ट्रेफिक और निगम प्रशासन का है।

Related Articles

Back to top button