बेरला के देवेश कुमार भारती साहित्य मंथन द्रोणाचार्य सम्मान-२०२१ से सम्मानित होंगे
छत्तीसगढ़ बेमेतरा/बेरला :- अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान नई दिल्ली एवं के•बी•एस•प्रकाशन दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में दिनाँक १७ अप्रैल २०२१ दिन शनिवार को आयोजित “प्रतिभा अलंकरण समारोह एवं पुस्तक विमोचन” कार्यक्रम कोलकत्ता, पश्चिम बंगाल में बेमेतरा जिला के प्रतिभाशाली सहायक शिक्षक श्री देवेश कुमार भारती को सामाजिक समरसता,शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने के लिए साहित्य मंथन द्रोणाचार्य सम्मान २०२१ से सम्मानित होंगे।श्री देवेश कुमार भारती सहायक शिक्षक के रूप में शासकीय प्राथमिक शाला-पाहन्दा,विकासखंड-बेरला,जिला-बेमेतरा,छत्तीसगढ़ में पदस्थ हैं।श्री देवेश कुमार भारती को पूर्व में गुरू चाणक्य अवार्ड-२०२०(उतराखंड), बेस्ट एजुकेशन आइकॉन अवार्ड-२०२०(रूडकी), टीचर्स आइकॉन अवार्ड-२०२०(उतराखंड), इनोवेटिव टीचर्स अवार्ड-२०२० रूडकी, आदर्श शिक्षक पुरस्कार-२०२० फतेहबाद,उत्तरप्रदेश से सम्मानित हो चुके हैं।सामाजिक समरसता एवं शैक्षणिक अनुसंधान के क्षेत्र में आप बहुत ही सक्रिय है।आपके बहुत से आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं।आपकी विभिन्न राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठियों में पत्र वाचन एवं सहभागिता रही है।श्री देवेश कुमार भारती की इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी- श्री राम कश्यप जी, प्रधानपाठक पाहन्दा-मुकेश साहू, सीएसी बारगाँव-सुरेंद्र पटेल, बी आर सी बेरला-तारकेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ प्रदेश अध्यक्ष-भूपेंद्र सिंह बनाफर,युवा जिलाध्यक्ष कोसरिया यादव महासभा दुर्ग,श्री नरोत्तम लाल भारती,श्रीमती रोहिणी,श्रीमतीफुलेश्वरी,श्रीमती रंभा गुप्ता,माही,मीहू,प्रभा,अजय,खोमन,शैलेन्द्र,जनेन्द्र,परमानन्द,दामिनी,सुरेंद्र,संजय भातरे,गंगाधरदुबे,कन्हैया,दिलीप,यशवंत,आदि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।