छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में भी मौसम ने ली करवट, आंधी के साथ बारिश

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर, बिलासपुर-  प्रदेश में इन दिनों गर्मी, अंधड़, हल्की बरसात का दौर चल रहा है। यह प्री मानसून नहीं है, बल्कि अधिक गर्मी पड़ने की वजह से बने सिस्टम के चलते है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश से एक द्रोणिका मणिपुर तक बनी हुई है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ रहा है। इसके चलते ही रविवार को दोपहर 2.30 बजे से मौसम ने करवट बदलनी शुरू की।

आसमान में बादल छाने लगे। हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी भी शुरू हो गई, मगर इसके पहले सुबह से रायपुर समेत प्रदेश के दुर्ग और बिलासपुर संभाग में पारा आसमान छू रहा था। नौतपा के आखिरी दिन रायपुर का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री, तो 10 किमी दूर माना 45 डिग्री जा पहुंचा। यह सीजन में पहली बार हुआ है, जब रायपुर से अधिक तापमान माना का दर्ज हुआ है तो वहीं बिलासपुर भी 44.6 डिग्री पर रहा।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश 10 दिन देरी से आ रहा है।इसके पहले जून के 10 दिन (1 से 10 जून तक) अच्छी खासी गर्मी पड़ेगी। हालांकि कहा यह भी जाता है कि अगर नौतपा में बारिश हुई तो यह बारिश के चार महीने के लिए शुभ संकेत हैं। इस दौरान अच्छी बरसात होगी। बहरहाल केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग कह चुका है कि देश में 96 से 104 फीसद बारिश, छत्तीसगढ़ में लगभग 1100 मिमी बारिश दर्ज होगी।

नौतपा के आखिरी दिन शहरों का तापमान

जिला- तापमान

रायपुर- 44.8

बिलासपुर- 44.6

पेंड्रा- 41.7

अंबिकापुर- 36.8

जगदलपुर- 38.9

दुर्ग- 43.4

कहां कितनी बारिश– पेंड्रा में 8.9 मिमी, अंबिकापुर में 5.2 मिमी, जगदलपुर में 0.1 मिमी बारिश दर्ज हुई।

रफ्तार पकड़ी मानसून ने- मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मानसून ने अंडमान निकोबार से केरल की तरफ रफ्तार पकड़ ली है। इसकी दो वजह हैं, पहली- हिंद महासागर में और दूसरी अरब सागर में बना एक एक ऊपरी हवा के चक्रवात। ये चक्रवात मानसून को धकेल रहे हैं या कहें कि आगे बढ़ रहे हैं।

सोमवार का पूर्वानुमान- प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री के करीब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि लू” भी चल सकती है।10 जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली।

इनका कहना है

मानसून तीन दिन में केरल पहुंच जाएगा। इसका कुछ असर प्रदेश में दिखाई देना शुरू होगा। इस साल तापमान काफी अधिक रहा है, इसके अभी 44 डिग्री के करीब ही रहने के पूर्वानुमान है। इस साल बारिश अच्छी ही होगी। अभी जो एक-दो सिस्टम और बनेंगे।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button