धर्म

Hanuman Jayanti 2021: कब है हनुमान जयंती, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

 हिंदू पंचांग के अनुसार, हनुमान जयंती हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष यह तिथि 27 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस तिथि के अलावा कई जगहों पर यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भी मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार, आज भी पृथ्वी पर हनुमान जी वास करते हैं। यह कहा जाता है कि हनुमान जी को चिरंजीवी का आशीर्वाद प्राप्त है। मान्यतानुसार, हनुमानजी को सूर्यपुत्र और भगवान शिव का अंशावतार माना जाता है। आइए जानते हैं हनुमान जयंती की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

हनुमान जयंती 2021 का शुभ मुहूर्त:

चैत्र माह, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि

27 अप्रैल, मंगलवार

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 26 अप्रैल 2021, सोमवार, दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से

पूर्णिमा तिथि का समापन- 27 अप्रैल 2021, मंगलवार, रात 9 बजकर 01 मिनट पर  

हनुमान जयंती 2021 का महत्व:

हनुमान जयंती का दिन हिंदू धर्म में बेहद महत्व रखता है। इस दिन मंगलवार भी पड़ रहा है। ऐसे में यह तिथि और भी अहम हो जाती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को जीवन में संकटों से मुक्ति और सुख शान्ति की प्राप्ति होती है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह का अशुभ प्रभाव होता है तो उसे विधिपूर्वक हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इससे शनि देव से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा, भूत-प्रेत बाधा जैसी परेशानियों से भी मुक्ति मिल जाती है। इस दिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे हनुमान जी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button