छत्तीसगढ़

शासकीय बालगृह परिसर मे पोषण वाटिका

शासकीय बालगृह परिसर मे पोषण वाटिका

कवर्धा, 01 अप्रैल 2021। कृषि विज्ञान केन्द्र नेवारी एवं मनरेगा के सहयोग से बच्चो द्वारा शासकीय बालगृह परिसर मे पोषण वाटिका लगाया गया है। पोषण वाटिका से विभिन्न सब्जियां जैसे बैगन, भिन्डी, टमाटर, कुनदरू, मिर्ची, धनिया, कोचई, कददू, मुनगा, बरबटटी, लौकी, सेम, लाल भाजी पालक भाजी, भुटटा, केला फल एवं सब्जिया प्राप्त हो रहे है। बालगृह परिसर हरियाली से सुशोभित हो रहा है। पोषण वाटिका का देखरेख संस्था के बच्चो एवं कर्मचारियो द्वारा किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सदस्य किशोर न्याय बोर्ड द्वारा संस्था के निरीक्षण के दौरान पोषण वाटिका से सुशोभित संस्था परिसर को देखकर संस्था की हरियाली का खूब सराहना करते हुए खुशी व्यक्त किया गया। बालको को संस्था को हमेशा हरियाली से शोभायमान रखने एवं अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढने हेतु निरन्तर प्रयास करते रहने प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Back to top button