छत्तीसगढ़

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् 8 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् 8 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
नारायणपुर, 25 मार्च 2021-कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए पीड़ित परिवार के परिजनों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। जिसके तहत् मरकाबेड़ा निवासी श्रीमती फूलमति वड्डे पति श्री कुमार वड्डे की मृत्यु कुंआ के पानी में डूबने के कारण और देवगांव निवासी श्रीमती रसायबाई पति श्री दुवारूराम पोटाई की मृत्यु नाला के पानी में डूबने के कारण हुई थी। इन दोनों के आश्रित परिजन को कलेक्टर श्री साहू ने 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार नारायणपुर को एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिये हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button