छत्तीसगढ़

नारायणपुर- लोकवाणी में इस बार नया बजट, नए लक्ष्य विषय पर होगी बात : 26 मार्च को फोन करके करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग

नारायणपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार नया बजट, नए लक्ष्य विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में आप आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 26 मार्च को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 17 वीं कड़ी का प्रसारण 11 अप्रैल 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

 

http://sabkasandesh.com/archives/105320

Related Articles

Back to top button