दैनिक राशिफल

23 मार्च क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी देना गलत है। अपनी वाणी से दूसरों को कष्ट न पहुंचाएं। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी 

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज घर में किसी नवीन आयोजन की योजना बनेगी। आपकी योग्यता और कार्यशैली को देखकर विरोधी भी प्रशंसा करने के लिए विवश हो जाएंगे। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन आर्थिक तनाव बढ़ेगा जिस कारण से जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

भाग्य आप के पक्ष में है समय का भरपूर फायदा उठाएं। धन बचाने से संबंधित कुछ प्लानिंग करनी चाहिए। आज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आप अपने विवेक द्वारा परिस्थितियों को सामान्य कर लेंगे। किसी की चिकनी चुपड़ी तथा लुभावनी बातों में ना आएं। फालतू खर्च होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कुछ ऐसी सफलताएं आपको मिल सकती हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करेंगी। आज लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें। इनकम के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी। इस समय कारोबार में विस्तार संबंधी योजनाओं को टाल दें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : 

 

घर व कार्यस्थल पर कुछ अप्रत्याशित चीजें घटित होंगी, जिनसे कुछ देर के लिए हैरान हो सकते हैं। दूसरे क्या सोचते हैं, इसका विचार किए बिना अपने काम को लगातार करते रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ मानसिक तनाव परेशान कर सकता है, जिसके कारण आप अपना रास्ता भटक सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। कोई महत्वपूर्ण काम बीच में अधूरा भी रह सकता है। अनावश्यक क्रोध न करें। धन संबंधी काम पूरे होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आर्थिक परेशानियों से कुछ हद तक निजात मिलेगी। तथा स्वयं को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंगों में पड़कर विद्यार्थी अपने कैरियर व अध्ययन के साथ समझौता ना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके मन में अशांति का भाव रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए आपके प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। किसी वरिष्ठ परिजन के कारण कोई उलझन समाप्त हो सकती है। काम के दबाव व तनाव के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। कोई महत्वपूर्ण काम बीच में अधूरा भी रह सकता है। बदलते मौसम की वजह से इंफेक्शन जैसी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। खानपान का थोड़ा ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

दैनिक कार्य गति सामान्य रूप से चलेगी। मानसिक रूप से आप स्वस्थ व प्रसन्नचित्त महसूस करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से पूरा करेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार तथा बच्चों के साथ समय व्यतीत करना सबको खुशी प्रदान करेगा। रोजगार में तरक्की की चिंता रह सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

समय की चाल आपके पक्ष में है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में भी उत्तम समय व्यतीत होगा। आज आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : 

 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज हल होगा। अपने किसी नजदीकी मित्र द्वारा ही आलोचना होने से आपका मनोबल टूट भी सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जुटने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

 

 

Related Articles

Back to top button