बिलासपुर स्टेशन में चलाया गया किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान | 194 मामलों से 1,24,115 रूपये बतौर जुर्माना वसूले गए |

बिलासपुर स्टेशन में चलाया गया किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान | 194 मामलों से 1,24,115 रूपये बतौर जुर्माना वसूले गए |
बिलासपुर :- 23 दिसम्बर 2025/ टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम तथा स्टेशनों में यात्रियों को रेलवे नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा सहा. वाणिज्य प्रबंधक डी एस चौहान के नेतृत्व में बिलासपुर स्टेशन में आज दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक, टीटीई स्टाफ भी शामिल थे।
इस दौरान बिलासपुर से गुजरने वाली 08 गाड़ियो मे गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस अभियान में कुल 194 मामलों से 1,24,115 रूपये बतौर जुर्माना वसूले गए । जिसमें बिना टिकट के 154 मामले से 1,10,430 रुपए, अनियमित टिकट के 35 मामले से 13,185 रुपए तथा बिना बुक किए गए लगेज के 05 मामले से 500 रुपए शामिल है |
रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर में प्रवेश करने के पहले प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में जाने के लिये फुटओवर ब्रिज का प्रयोग करें। रेलगाडी राष्ट्रीय सम्पत्ति है, कृपया इसे साफ-सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।




