जिले के गौठानों में पैरा इकट्ठा करने किया जा रहा बेलर मशीन का उपयोग”

कांकेर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-
जिले के गौठानों में पैरा इकट्ठा करने किया जा रहा बेलर मशीन का उपयोग”
जिले के गौठानों में पैरा इकट्ठा करने ग्रीष्मकालीन धान लेने वाले किसानों के खेत में जहॉ कम्बाईन हार्वेस्टर मशीन से धान की कटाई की जाती है, वहां नवीन उन्नत कृषि यंत्र बेलर मशीन का जीवंत प्रदर्शन कृषि अभियांत्रिकी कांकेर द्वारा किया जा रहा है। बेलर मशीन का प्रदर्शन से विकासखंड चारामा के गौठान ग्राम-आंवरी, ढेड़कोहका विकासखंड-कांकेर के गौठान ग्राम-नारा,
माटवाड़ालाल, पटौद एवं गढ़पिछवाड़ी में कुल 27 कृषकों के 52 एकड़ रकबा में अब तक कुल 1500 नग बेल बनाया गया तथा जीवंत प्रदर्शन जारी है।
बेलर मशीन के प्रदर्शन का शुभारंभ कलेक्टर श्री के.एल. चौहान के मागदर्शन एवं उपस्थिति में ग्राम आंवरी विकासखंड चारामा से किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार उक्त प्रदर्शन से इकट्ठा किये गये पैरा बेल को नजदीक के गौठानो में गौठान समिति द्वारा परिवहन कर पशुओं के चारा हेतु गौठानों में भंडारण किया जा रहा है। सहायक कृषि अभियंता एच.एल. देवांगन ने बताया कि विभाग द्वारा 01 नग नवीन बेलर मशीन प्रदाय किया गया है। कृषि अभियांत्रिकी विभाग एवं कलेक्टर श्री चौहान के निर्देशानुसार मशीन से अधिक से अधिक गौठानों में पैरा इकट्ठा करने हेतु निशुल्क प्रदर्शन जारी है। इससे एक ओर पशुओं हेतु चारा उपलब्ध हो रहा है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में फसल अवशेष को जलाने से रोका जा सकेगा। किसानों में फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ रहा है तथा क्षेत्र के किसान पैरा दान करने स्वयं आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100