दैनिक राशिफल

28 मई क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष :- पैतृक संपत्ति से लाभ की प्राप्ति हो सकती है । बड़े बुजुर्गो का सहयोग भी आपके साथ बना रहेगा । कोई धार्मिक कार्य करने से मन की शांति मिल सकती है । आपका भाग्य आपको हर तरह से साथ देगा भाइयों एवं मित्रो के साथ अच्छे संबंध बनेंगे । सुखद समाचारो की प्रधानता बनी रहेगी ।

वृषभ :- यह समय आपके लिए परेशानियों भरा रहेगा, किसी भी काम को पूरा करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा | आज आपके किसी रिश्तेदार या मित्र के साथ मन मुटाव हो सकता है, अपने स्वभाव पर काबू रखने कि आवश्यकता है | आज के दिन हरे रंग से परहेज रखें |

मिथुन :- पारिवारिक सुख अच्छा बना रहेगा । किसी प्रकार की योजना या किसी प्रकार के कार्यों को करने का अच्छा समय है । जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा । बेईमानी से कमाया हुआ धन आपको परेशानियों मे डाल सकता है । गुस्से पर नियंत्रण रखें । संतान का सुख अच्छा प्राप्त होगा ।

कर्क :- अपनी इच्छा शक्ति पर काबू करने की आवश्यकता है । मन के अंदर चल रहे नकारात्मक विचार आपको हानि पहुंचा सकते है व स्वास्थ्य को ले कर भी आपको परेशानी आ सकती है । बुद्धिमता व योग्यता का आप सही उपयोग कर पाएंगे । परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतित होगा ।

सिंह :- एक ज़िम्मेवार इंसान के रूप मे आगे आओगे । आपके द्वारा बनाई हुई योजनाओं को प्रयोग करने का अच्छा समय है । किसी न किसी प्रकार के काम मे अडचने आ सकती है । मन मे गुस्से की भावना बन सकती है और नकारात्मक विचार जन्म ले सकते है ।

कन्या :- धन संबन्धित परेशानी आपको इस समय घेरे रहेगी जिसके कारण नकारात्मक विचार आपको गलत कार्यों की तरफ ले जा सकते हैं । संतान व जीवन साथी के स्वास्थ्य मे परेशानी आ सकती है । परिवार के सदस्यों के साथ ताल मेल मे भी कमी बनी रहेगी ।

तुला :- माँ या माँ के परिवार की तरफ से दुखद समाचार मिल सकते है । पढ़ाई लिखाई के संबंधो मे कमी बनी रहेगी व कोई भी काम सम्पूर्ण रूप से संभव नही हो पाएगा । आपके स्वभाव मे बदलाव आने की उम्मीद है जिसके कारण घर की समृद्धि मे हानि पाहुच सक्ति है । पिता के साथ अलगाव हो सकता है

वृश्चिक :- आज आपको अपने भाग्य का पूरा सहयोग नही मिल पाएगा जिसके कारण आपको निराशाजनकक परस्थिति का सामना करना होगा । आपके व्यवहार और गुस्से के कारण काफी हानि उठानी पड सकती है जिससे आपको नुकसान होंगे । किसी प्रकार के आरोप आप पर लग सकते है । यात्राओ मे भी कुछ खास लाभ नही मिलेगा

धनु :- आज भाग्य का पूरा सहयोग आपको नहीं मिल पाएगा । आपके व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा, जिसके कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है । परिवार का सुख अच्छा मिलेगा, परिवार के साथ जितना समय व्यतीत करोगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा । आज आप अपनी बुद्धिमता से अपने हर काम को पूरा करेंगे ।

मकर :- आप एक जिम्मेदार इंसान के रूप मे आगे आएंगे । बड़े बुजुर्गो का साथ आप पर बना रहेगा जिसका भाग्य पर अच्छा प्रभाव आपको देखने को मिलगा । काम काज मे लाभ की प्राप्ति होगी । कानूनी कार्यवाही मे भी सफलता के आसार बने रहेंगे । पीला रंग आपके लिए शुभ होगा ।

कुंभ :- वाहन के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है । किसी अनहोनी घटना के घटित होने की संभावना बनी हुई है । परिवार के साथ जितना समय व्यतीत करेंगे उतना ही आपके लिए सही रहेगा । अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ मन मुटाव हो सकता है ।

मीन :- आज के दिन आपके या आपके पिता के स्वास्थ्य मे कमी देखने को मिल सकती है । विदियार्थियों के लिए पढ़ाई मे मन लगाना मुश्किल होगा । अपने जिडी पन पर काबू रखें अन्यथा परिवार मे मनमुटाव हो सकता है । आज के दिन काले रंग से परहेज रखें ।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button