छत्तीसगढ़

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया व निवर्तमान जिलाध्यक्ष हलधर साहू आज भाजपा मंडल धनेलिकन्हार पहुंचे

कांकेर: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया व निवर्तमान जिलाध्यक्ष हलधर साहू आज भाजपा मंडल धनेलिकन्हार पहुंचे जहां कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी व रंग गुलाल के साथ उनका जोरदार स्वागत किया । नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि भाजपा कार्यकताओ के स्वागत से मैं अभिभूत हु । पार्टी ने मुझे दूसरी बार बड़े दायित्व को सौंपा है जिसमे मैं खरा उतरने व पार्टी कार्यकताओ के हर उम्मीदों व आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा । उन्होंने आगे कहा कि जब मैं पहली बार भाजपा जिलाध्यक्ष बना तब परिस्थितियां अलग थी और आज की परिस्थिति डिजिटल व सोशल मीडिया वाली है जिसमे सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता हो ये सुनिश्चित करेंगे । अंत मे उन्होंने कार्यकर्ताओ के सुख दुख में शामिल होने व सभी के साथ मिलकर बेहतर विपक्ष की भूमिका निभाने की बात कही और सभी को भगवान श्री राम मंदिर निर्माण भूमिपूजन की बधाई दी ।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष हलधर साहू ने अपने कार्यकाल के दौरान सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिये धन्यवाद दिया व आगामी दिनों में पार्टी कार्यक्रम के लिये नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का भी सहयोग करने की अपील की ।
इस अवसर पर बृजेश चौहान, राजा देवनानी, लोकेश्वर सेन, तिलक नाग, टाकेश धनकर, मोती नाग सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button