छत्तीसगढ़

बलीराम कश्यप अमर रहे नारों के बीच भाजयुमो ने मुख्यमंत्री और सांसद का किया पुतला दहन

कोंडागांव 17 मार्च। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान और जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा शहर मंडल के संयुक्त नेतृत्व मे कोंडागांव के बस स्टैंड मे छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और बस्तर सांसद दीपक बैज का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन से पूर्व स्थानीय अटल सदन भाजपा कार्यालय से बड़ी संख्या में रैली की शक्ल में भाजपाई भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे लगाते बस स्टैंड मे पहुँचे।

बस्तर के विकास में उल्लेखनीय योगदान के चलते यहां संचालित मेडिकल कॉलेज व अस्पताल जो कि स्व. बलिराम कश्यप जी के नाम पर है उसका नामकरण कांग्रेस के द्वारा स्व. महेंद्र कर्मा के नाम पर किये जाने के प्रस्ताव के बाद यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त पाटन विधानसभा क्षेत्र के बठेना मे अनुसूचित जाति परिवार के ५ व्यक्तियों की हत्या जिसे सरकार आत्महत्या बताने का प्रयास कर रही है, उक्त पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं उच्चस्तरीय जांच सहित प्रदेश मे चहुओर फैली अराजकता के विरोध स्वरूप पुतला दहन किया गया। स्व बलिराम कश्यप अमर रहे के नारे लगाते भाजपाइयों ने कांग्रेसियों से नाम बदलने की छोटी राजनीति से ऊपर उठने की नसीहत देते प्रदेश के विकास मे योगदान देने की बात कही। पुतला दहन कार्यक्रम जिले के सभी दस मंडलों बड़े राजपुर, माकड़ी, केशकाल, फरसगांव, मर्दापाल, बीजापुर, उत्तर एवं दक्षिण कोंडागांव मे आयोजित हुआ। जहाँ मंडल अध्यक्षों ने अपने अपने मंडल मे प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया।

इस दौरान कोंडागांव शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र सुराना, मीडिया प्रभारी रौनक दीवान, संतोष मरकाम, कुलवंत सिंह, अशोक ब्रह्म, सुनील कोर्राम, संजू गहलोत, जयहिंद ठाकुर, विमान हलदार, नागेश देवांगन, गामा जयसवाल, योगेश नेताम, रौनक पटेल, पोल्टू चौधरी, बंटी नाग व अन्य मौजूद रहे ।

http://sabkasandesh.com/archives/103841

http://sabkasandesh.com/archives/103838

http://sabkasandesh.com/archives/103832

http://sabkasandesh.com/archives/103997

Related Articles

Back to top button