छत्तीसगढ़

प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया की अनुसंशा से विभिन्न निर्माण कार्यो की स्वीकृति मिली

प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया की अनुसंशा से विभिन्न निर्माण कार्यो की स्वीकृति मिली

 

कवर्धा, 16 मार्च 2021। प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा द्वारा कवर्धा विधानसभा के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए विधायक मद से 8 लाख 50 हजार  रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन निर्माण कार्यों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहसपुर, बोड़ला को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। प्रभारी मंत्री मद से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र, विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम खजरीकला, ग्राम पंचायत कल्याणपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए और बोड़ला विकासखंड के ग्राम पचराही, ग्राम पंचायत बोदा में मंदिर के पास किचन शेड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति शामिल है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button