छत्तीसगढ़

ग्रीष्म ऋतु मंे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विशेष अभियान शुरू

ग्रीष्म ऋतु मंे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विशेष अभियान शुरू
नारायणपुर 15 मार्च 2021- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नारायणपुर द्वारा जिले में आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल समस्या के दृष्टिगत रखते हुए जिले के दोनों विकासखंड के 370 गांवों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हेतु 1 माह के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की शुरूआत आज 15 मार्च से हो गयी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नारायणपुर के कार्यपालन अभियंता श्री हरिमंगल सिंह ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत् बंद हैंडपंपो के सुधार कार्य के लिए हैंडपंप स्पेयर पार्ट्स जैसे राइजर, पाईप, सिलेंडर, लिंकराड इत्यादि का समुचित मात्रा में भंडारण किया गया है। इसके साथ ही दोनों विकासखंड को एक-एक चलित संधारण वाहन भी उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा हैंडपंप तकनीशियनों को आवश्यकतानुसार हैंडपंप सुधार हेतु मानव संसाधन उपलब्ध कराए गए है। विशेष अभियान के अंतर्गत गुणवत्ता प्रभावित हैंडपंपो को लाल पट्टी से एवं रूक-रूक कर चलने वाले हैंडपंपो को पीली पट्टी से, गुणवत्ता युक्त हैंडपंपो को हरे पट्टी से चिन्हित किया जावेगा। ग्रामीण क्षेत्रो के स्थापित पेयजल स्त्रोतो को सोडियम हाइपोक्लोराइट से क्लोरिनेशन का कार्य भी किया जावेगा। कार्यपालन अभियंता श्री सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की पेयजल समस्या को लेकर निराकरण हेतु राज्य स्तर पर टोल फ्री नंबर 1800-233-0008 में भी कार्यालयीन दिवस एवं समय में आम नागरिक अपनी पेयजल संबंधित समस्या दर्ज करा सकते है।

Related Articles

Back to top button