छत्तीसगढ़
आरू साहू की शानदार प्रस्तुति के साथ ही माता मावली मेला का हुआ समापन

आरू साहू की शानदार प्रस्तुति के साथ ही माता मावली मेला का हुआ समापन
छत्तीसगढ़, हिन्दी और क्षेत्रीय भाषा के गीतों ने बांधा समा
सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल देव के गीत को दर्शकों ने खूब सराहा
नारायणपुर 15 मार्च 2021- माता मावली मेला में प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो रही है। मेले के अंतिम दिन 14 मार्च को छत्तीसगढ़ी की प्रसिद्ध गायिका कुमारी आरू साहू के रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही माता मावली मेला का संपना हुआ। आरू साहू द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी, हिन्दी, भजन सहित क्षेत्रीय भाषा के गीतों ने समा बांध दिया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव ने पुराने हिन्दी गीत की प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सहारा। कार्यक्रम में विधायक श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल, कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग के अलावा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधी, अधिकारीगण उपस्थित थे।
गायिका आरू साहू ने कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार… के साथ किया। इसके बाद उन्होंने सांई भजन, सूआ गीत और छत्तीसगढ़ी गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर दर्शक देर रात तक झूमते नजर आये। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री चंदन कश्यप ने आरू साहू कार्यक्रम के गायक-गायिकाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया



