छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिक्षा, सेहत, स्वावलम्बन, और आत्मसम्मान के लिए सतत् प्रयासरत – श्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिक्षा, सेहत, स्वावलम्बन, और आत्मसम्मान के लिए सतत् प्रयासरत – श्री भूपेश बघेल

रेडियोवार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी के प्रसारण का जांजगीर-चांपा जिले में उत्साह से किया गया श्रवण,

जांजगीर-चांपा, 14 मार्च 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की आज प्रसारित रेडियावार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल की मातृ शक्ति से माताओं-बहनों और बेटियों के साथ बातचीत का प्रसारण किया गया। जांजगीर-चांपा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रो में भी लोकवाणी कार्यक्रम बढ़े उत्साह के साथ सुना गया। जांजगीर-नैला नगर पालिका क्षेत्र की महिलाएं श्रीमती सुखमती बाई, सीमा कश्यप, कैलाश बाई, पांचो बाई, श्याम बाई आदि ने लोकवाणी सुनी। महिलाओं के विकास, सुरक्षा, शिक्षा आदि योजनाओं की सराहना की।

आर्थिक क्रांति विकास का एक टिकाऊ मॉडल बनकर पूरी दुनिया में नाम कमाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिक्षा, सेहत, स्वावलम्बन और आत्मसम्मान के लिए ठोस काम किए हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से लोकवाणी में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति की भागीदारी से छत्तीसगढ़ में छोटी-छोटी योजनाओं, छोटी-छोटी पूंजी और थोड़ी-थोड़ी उद्यमिता को मिलाकर एक नई आर्थिक क्रांति का जन्म होगा और यह आर्थिक क्रांति विकास का एक टिकाऊ मॉडल बनकर पूरी दुनिया में नाम कमाएगा। वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वावलंबन के लिए प्रारंभ की गई योजनाओं से महिलाएं बड़ी संख्या में स्वावलंबी बन रही हैं। ग्राम सुराजी योजना, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपजों के समर्थन मूल्य पर खरीदी और गौठानों में संचालित योजनाओं को माता-बहनों की भागीदारी से ही सफलता मिल रही है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के सफल संचालन के पीछे वास्तव में नारी की शक्ति होगी। मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में नारी शक्ति से कोविड-19 टीकाकरण में सहयोग का आव्हान करते हुए कहा कि टीकाकरण के बाद भी मास्क, सुरक्षित दूरी तथा हाथों को साबुन से बार-बार धोने जैसे उपायों का पालन करते रहना होगा।

Related Articles

Back to top button