छत्तीसगढ़

बस्तर संभाग पीएचई ठेकेदार संघ के संभागीय अध्यक्ष बने रूपेश झा

*जगदलपुर /

 

*बस्तर संभाग पीएचई ठेकेदार संघ के संभागीय अध्यक्ष बने रूपेश झा*

*बस्तर संभाग के पीएचई विभाग के ठेकेदार बेतहाशा मूल्य वृद्धि और कोरोनोकाल के बाद अन्य विषम पस्थितियों का सामना करने के लिए बस्तर संभाग स्तरीय पीएचई ठेकेदारों की बैठक ली। बैठक में बस्तर संभाग पीएचई ठेकेदार संघ का गठन करते हुए संघ के माध्यम से आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। संघ के संरक्षक के रूप में सुभाष सुराना, रजनीश पानीग्राही, रूपसिंह मंडावी एवं नंदू भदौरिया के संरक्षण में सर्वसम्मति से बस्तर संभाग पीएचई ठेकेदार संघ के रूपेश झा को संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।*

* वहीं संभागीय उपाध्यक्ष अभिजीत शर्मा एवं विवेक कपूर को बनाया गया। संभागीय सचिव राजा खान बनाए गए हैं, संभागीय कोषाध्यक्ष देवेंद्र जोशी को बनाया ​है। इसके साथ ही बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों के पीएचई ठेकेदारों को संगठित करने के लिए जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी जयप्रकाश चौहान को सौंपी गई है। सुकमा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजा खान को सौंपी गई है। नारायणपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी रतन दुबे को सौंपी गई है। जगदलपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजा कुशवाहा को सौंपी गई है। कोंडागांव जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मुकेश पांडे को सौंपी गई है। बीजापुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी चल्लूर पुरुषोत्तम को सौंपी गई है। जिन्हें ठेकेदारों को संगठित कर एक रूपता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।*

Related Articles

Back to top button