छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

आज होगा लघु उद्योग भारती का रजत जयंती व उद्यमिता सम्मेलन कल

भिलाई। लघु उद्योग भारती द्वारा 26 मई को शाम 6 बजे अग्रसेन भवन न्यू खुर्सीपार में रजत जयंती वर्ष एवं उद्यमिता सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल, राष्ट्रीय महासचिव गोविंद लेले, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव सुनील शिशीरकर उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में आयोजित पत्रवार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन में पूरे देशभर के उद्यमी शिरकत कर रहे है। भारत देश युवाओं का देश है। युवा उद्यमी बने और स्वरोजगार को आगे बढ़ाए। जीएसटी से भारत का काफी सुधार हुआ है। नई सरकार से मांग करेंगे कि छोटे-छोटे उद्योगों से अम्ब्रेला पॉलिसी बनाएं। छोटे उद्योग जिनका टर्नओवर 3 करोड़ है, उन्हे 25 फीसदी की छुट दें। कमीशन आयोग बनाएं। आज उद्योगों के लिए सबसे बड़ा फैक्टर है लैंड की। उसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार कोई नीति बनाकर छोटे उद्योगों को आगे बढ़ाना चाहिए। छत्तीसगढ़ में 17 जिलों में लघु अद्योग की इकाई है। भिलाई में 6 इकाईयां अच्छा काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में लघु उद्योग भारती के 750 सदस्य काम कर रहे है। लघु उद्योग भारती 1994 में बनी है। पूरे देश में 4सौ जिलों में 5सौ इकाईयां कार्य कर रही है। उद्योगपतियों के मामले में पुरानी सरकार काफी संवेदनशील थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काफी सजगता के साथ काम किया, आगे भी लघु उद्योग भारती में नई सरकार का काफी सहयोग रहेगा। पत्रवार्ता में सत्यनारायण अग्रवाल, श्रीकांत खेडिय़ा सहित अन्य व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button