छत्तीसगढ़

लोक कलाकार शिवकुमार तिवारी नवधा कार्यक्रम में हथमुड़ी पहुंचे

।। लोक कलाकार शिवकुमार तिवारी नवधा कार्यक्रम में हथमुड़ी पहुंचे ।।

।। कुंडा न्यूज़ ।।

समीपस्थ ग्राम पंचायत हथमुड़ी में सरपंच श्रीमती गायत्री बालमुकुंद चंद्रवंशी के सहयोग एवं कृष्ण सखा मानस मंडली व समस्त ग्राम वासियों द्वारा संचालित नवधा रामायण कार्यक्रम के विश्राम दिवस महाशिवरात्रि के पावनपर्व पर शास्त्रीय संगीत के ज्ञाता एवं लोक संस्कृति छत्तीसगढ़ी गाना के निर्माता एवं गायक पं. शिव कुमार शास्त्री हथमुड़ी के नवधा रामायण कार्यक्रम के विश्राम दिवस में पहुंचकर अपने सुमधुर आवाज में समा बांध कर छटा बिखेरी लोग उन्हें सुनते हुए मंत्रमुग्ध हो गए। वे खासतौर पर सरपंच प्रतिनिधि बालमुकुंद चंद्रवंशी के आमंत्रण पर पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम के विश्राम दिवस में सरपंच प्रतिनिधि बालमुकुंद चंद्रवंशी, सुखदेव चंद्रवंशी, गोवर्धन चंद्रवंशी, अघनु साहू, कोमल चंद्रवंशी, बालकृष्ण चंद्रवंशी, लालाराम साहू, कुमार चंद्रवंशी, दिनेश गुप्ता, श्रीमती गायत्री देवी चंद्रवंशी, श्रीमती बेना बाई चंद्रवंशी, श्रीमती शशि चंद्रवंशी, श्रीमती मीना बाई चंद्रवंशी, श्रीमती ललिता बाई गुप्ता के साथ ही साथ समस्त ग्रामवासी एवं आसपास के गांव से दर्शकगण उपस्थित रहे ।।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button