छत्तीसगढ़

चेहरा बदलने के बावजूद मोदी लहर ने दिलाई प्रचंड जीत

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार-  विधानसभा चुनाव के ठीक चार माह बाद ही लोकसभा चुनाव में राजनीतिक स्थिति बदल गई। चेहरा बदलने के बाद भी भाजपा ने प्रदेश में 9 सीटों पर कब्जा किया है। इसमें महासमुंद और रायपुर लोकसभा सीट भी शामिल है। महासमुंद लोकसभा में भाजपा की यह लगातार तीसरी जीत है। इसके पहले दो बार चंदूलाल साहू यहां से सांसद रहे। इस बार चेहरा बदलकर चुन्नाीलाल साहू को भाजपा ने मैदान में उतरा वे भी यहां से जीत हासिल करने में सफल रहे। वहीं रायपुर लोकसभा में भी चेहरा बदलकर सुनील सोनी को उतारा गया और वे भी मोदी लहर में जीत गए। चेहरा बदलने के बाद भाजपा को बढ़त मिली है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button