छत्तीसगढ़

बिलासपुर के जिला पंचायत कार्यालय में लगी भीषण आग… CEO चेम्बर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक… चार कर्मचारी झुलसे… दो की हालत नाजुक

 सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिलासपुर- शुक्रवार सुबह जिला पंचायत कार्यालय की प्रथम तल पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते जिला पंचायत सीईओ का चेम्बर जलकर खाक हो गया। आगजनी में महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए हैं। आग के बीच चार कर्मचारी फंस गए थे, जिन्हें भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से दो की हालत नाजुक है। मौके पर कलेक्टर संजय अलंग और सीईओ अग्रवाल पहुंच गए हैं।

जिला पंचायत के कर्मचारी सुबह 10:30 बजे कार्यालय पहुंच गए थे। कर्मचारियों ने अपना काम शुरू किया था कि बिल्डिंग के प्रथम तल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग के फैलते ही कमर्चारियों में हड़कम मच गया। सभी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे।

जब कर्मचारी बिल्डिंग से बाहर निकल गए तो पता चला 4 कर्मचारी आग में फंसे हुए है। आनन-फानन में दमकल बुलाई गई। दमकल से पहुंचते तक सीईओ चेम्बर और रखे दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे। कर्मचारी दमकल के आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button