छत्तीसगढ़

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में दौरा, लोकार्पण व भूमिपूजन

कोंडागांव 06 मार्च/सबका संदेश।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम का अपने विधानसभा क्षेत्र में धुआंधार कार्यक्रम विभिन्न ग्रामों में रहा। जिसमे मोहन मरकाम ने ग्राम पंचायत मसोरा, उमरगांव ‘ब’, मुलमुला पहुंच कई निर्माण कार्यों भूमिपूजन व लोकार्पण साथ ही निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मसोरा में सामुदायिक भवन मावलीगुड़ी, सीसी सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपुजन फिर निर्धारित समय पर ग्राम पंचायत उमरगांव ‘ब’ आरापारा में पुलिया निर्माण का भूमिपूजन उमरगांव से ग्राम पंचायत मुलमुला पहुंच हायर सेकेंडरी स्कूल भवन व विभिन्न सीसी सड़कों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। क्षेत्रवासियों की मांग पूर्ण होने पर हर्ष जाहिर किया कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान, कोंडागॉव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन, विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम, महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबति मरकाम, भंगी पटेल, मसोरा सरपंच दिनेश मरकाम उपसरपंच अनिल कोर्राम के साथ ग्राम सरपंच पंचायत पदाधिकारी कांग्रेसजन व भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

http://sabkasandesh.com/archives/102740

http://sabkasandesh.com/archives/102280

Related Articles

Back to top button