तलाब तट को हरा भरा करने रिसाली निगम ने किया पचास से अधिक वृक्षारोपण

रिसाली क्षेत्र अब हरा भरने पौधारोपण के लिए बांटे एक हजार से अधिक पौधे
भिलाई। रिसाली क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ वातावरण देने और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। रिसाली बस्ती स्थित निस्तारी तालाब के आस-पास खाली जगहों में 50 से भी अधिक पौधें लगाए गए है। वहीं स्कूल व समाजिक संगठनों को अब तक 1000 पौधों का वितरण किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में पौधा रोपण का अभियान 6 जुलाई को शुरू किया गया है। तब अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने टंकी मरोदा स्थित तालाब पार और आप-पास के खाली जगहों पर पौधा रोपण कर अभियान को शुरू किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद व जनप्रतिनिधि समेंत निगम के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
लॉकडाउन अवधि में विशेष देखभाल
चिन्हित स्थानों में लगाए गए पौधों को निगम के अधिकारी देख भाल कर रहे है। निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने रोपे गए पौधों को सहजने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए है। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने के भी निर्देश दिए है।
उपलब्ध कराया जाएगा पौधा
प्रभारी राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा ने बताया कि रिसाली निगम क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। लॉकडाउन की वजह से पौधा वितरण कार्यबंद है। संगठन और नागरिकों को लॉकडाउन समाप्त होने पर पौधा उपलब्ध कराया जाएगा। वितरण के लिए लगभग 150 पौधा आरक्षित है।