छत्तीसगढ़

मेला-मड़ई में दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी

मेला-मड़ई में दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी

कांकेर -जिले के हाट बाजारों एवं मेला-मड़ई में छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर के माध्यम से शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है, इसी क्रम में आज बुधवार को दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम कोड़ेकुर्से के वार्षिक मड़ई में जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा ग्रामीणों को जनमन, संबल, युवा जोश और हुनर की झंकार, किसान गाइड, हम लाए किसानों को बचाने का कानून इत्यादि संबंधित पत्र-पत्रिकाओं, पुस्तकों का वितरण किया गया। शिविर में ग्राम हामतवाही, पालवी, पालहर, नेलचांग, ओटेकसा, कोड़ेकुर्से, एनहूर, सोनपाल, मिचगांव, सुरूंगदोह, गोड़पाल, सरपंच कुड़ेकुर्से और कराकी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणजन मेला देखने आये लोगों ने प्रदर्शनी को देखा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button