छत्तीसगढ़

नवीन पंजीकृत मतदाताओं को ई-इपिक डाउनलोड करने हेतु जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 6 एवं 07 मार्च को विशेष शिविर का आयोजन

नवीन पंजीकृत मतदाताओं को ई-इपिक डाउनलोड करने हेतु जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 6 एवं 07 मार्च को विशेष शिविर का आयोजन

कवर्धा, 04 मार्च 2021। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 के दौरान नवीन पंजीकृत मतदाताओं को ई-इपिक डाउनलोड करने हेतु जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 6 एवं 07 मार्च को विशेष शिविरों का आयोजन किया गया है। जिसमें संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) मतदाताओं को उनके ई-इपिक डाउनलोड करने हेतु ट्रेनिंग देंगे तथा डाउनलोड करने में सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी नवीन मतदाता उक्त शिविर में उपस्थित होकर बी.एल.ओ. की सहायता से अपना ई-इपिक डाउनलोड कर सकते हैं ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button