छत्तीसगढ़

कवर्धा जिले में एक और पुलिसकर्मी ने अपनी करतूतों के कारण पुलिस की छवि पर कालिख पोतने का काम किया है। शराबी, नशेड़ी, बदमाशों को अशालीन हरकत करने से रोकने के लिए जिस पुलिस पर आम जनता का भरोसे का प्रतीक है, उसी पुलिस के एक कर्मचारी ने नशे में धुत्त होकर सरेआम तमाशा किया है।

कवर्धा जिले में एक और पुलिसकर्मी ने अपनी करतूतों के कारण पुलिस की छवि पर कालिख पोतने का काम किया है। शराबी, नशेड़ी, बदमाशों को अशालीन हरकत करने से रोकने के लिए जिस पुलिस पर आम जनता का भरोसे का प्रतीक है, उसी पुलिस के एक कर्मचारी ने नशे में धुत्त होकर सरेआम तमाशा किया है। कवर्धा शहर के जिला अस्पताल के पास एक पुलिस आरक्षक नशे में धुत्त मिला। आरक्षक का नाम चंद्रप्रकाश भारद्वाज बताया जा रहा है, जो इन दिनों लाइन में है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि नशे में धुत्त पुलिस आरक्षक चंद्रप्रकाश भारद्वाज ने कवर्धा के जिला अस्पताल के पास बने व्यावसायिक कॉम्पलेक्टस में घंटों तक तमाशा किया।और एकता चौक में भी बाइक से गिरते हुए तस्वीर लोगो ने खूब सांझा की दूसरी तरफ आरक्षक का तमाशा देखकर आने-जाने वालों की भीड़ लग गई। आरक्षक द्वारा शराब के नशे में धुत्त होकर सरेराह तमाशा करने की सूचना कुछ लोगों ने 112 और थाने में भी दी। लेकिन अब तक नशे में धुत्त पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है। आरक्षक इन दिनों रक्षित केन्द्र में पदस्थ है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में आता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button