छत्तीसगढ़

थलसेना भर्ती रैली का आयोजन 3 मार्च से 12 मार्च तक दुर्ग में

थलसेना भर्ती रैली का आयोजन 3 मार्च से 12 मार्च तक दुर्ग में

कवर्धा, 25 फरवरी 2021। भारतीय थलसेना द्वारा छत्तीसगढ़ के युवाओं हेतु भर्ती रैली का आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ल आऊटडोर स्टेडियम, दुर्ग में 03 मार्च से 12 मार्च 2021 तक किया जाएगा। इस रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी), सैनिक लिपिक (क्लर्क), स्टोर कीपर, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग सहायक, सैनिक नर्सिंग सहायक (वेटेनरी), सैनिक ट्रेडमेन पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती रैली में वे ही अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है, जिन्होंने पूर्व में आयोजित थलसेना भर्ती रैली, कवर्धा हेतु थलसेना की वेबसाईट में 16 फरवरी से 31 मार्च 2020 को अपना ऑनलाईन पंजीयन, आवेदन किया है। भर्ती रैली के लिए अभ्यार्थियों को और अलग से ऑनलाईन पंजीयन, आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। भर्ती रैली हेतु अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) थलसेना की वेबसाईट ूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद में जाकर या अभ्यर्थी अपने ईमल आईडी से 17 फरवरी से 2 मार्च 2021 तक डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते है। उक्त भर्ती रैली में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थियों को शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, स्थाई जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (रैली से दिनांक 3 महीने के अन्दर जारी हुआ), 10 रूपए के गैर न्यायिक स्टाम्प पेपर पर दिये प्रारूप अनुसार शपथ पत्र नोटरी द्वारा सत्यापित, हाल में ही खीचा गया 20 रंगीन पासपार्ट साईज के फोटो, प्रवेश पत्र में जारी उपस्थिति दिनांक के 3 दिवस पूर्व अभ्यर्थी को डॉक्टर द्वारा जारी कोरोना टेस्ट का सर्टिफिकेट, निर्धारित प्रपत्र में पिता, अभिभावक का नो रिस्क प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा। साथ ही अभ्यर्थी को एक कागज पर अपना ग्राम, पोस्ट, तहसील, तारघर व पिनकोड अंग्रेजी के कैपिटल लेटर में लिख कर ले जाना है। यदि अभ्यर्थी भूतपूर्व, सेवारत सैनिक पुत्र हो तो प्रमाण पत्र, स्कूल, कॉलेज, राज्य, राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों हो तो प्रमाण पत्र, एनसीसी कैडेट हो तो एनसीसी प्रमाण पत्र लेकर जाना होगा। अभ्यर्थी को उक्त समस्त प्रमाण पत्र की मूलप्रति तथा 2 प्रमाणित छायाप्रतियॉ लाना अनिवार्य है। रैली ग्रांउड में मोबाईल फोन निषेध है। भर्ती रैली निःशुल्क है, चयन आपकी अर्हता, योग्यता एवं भर्ती रैली में प्राप्त अंको के वरिष्ठता क्रम के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2575212, 2575204 या मुख्यालय भर्ती कार्यालय (म.प्र. एवं छ.ग) पूछताछ दूरभाष क्र. 0761-2600242 या भारतीय थलसेना के वेबसाईट या जिला रोजगार कार्यालय, से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Back to top button