छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

एक्जिट पोल पर कांग्रेसी विधायक का बड़ा बयान

कहा  देश का जनमन कांग्रेस के साथ: वोरा

दुर्ग। शहर विधायक अरुण वोरा ने लोकसभा चुनावो के एक्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिखाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ हजार लोगों से किए गए सर्वे के आधार पर भारत जैसे बड़े देश की सवा सौ करोड़ जनता का मन नहीं टटोला जा सकता।  एक्जिट पोल के ऊलट देश में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में यूपीए की सरकार बनना निश्चित है। उन्होने कहा कि पिछले 5 वर्षो में भाजपा के शासन से आम लोगों को कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। किसान कर्ज से, गरीब भूखमरी से, मध्यम वर्ग महंगाई से, व्यापार जटिल जीएसटी से, युवा रोजगार के लिए परेशान है। किन्तु मोदी सरकार देश को सब्जबाग दिखाकर दोबारा सत्ता में आना चाहती है, समझदार मतदाताओं के बीच ऐसी जुमलेबाजी अब काम नहीं आने वाली। लोगों ने  अपना मत ईवीएम मशीनों में बंद कर दिया है। 23 मई को मतगणना की पहली पेटी खुलने के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि देश के मतदाता कांग्रेस के नेतृत्व में सर्वहारा वर्ग का विकास चाहता है।

Related Articles

Back to top button