छत्तीसगढ़

NSUI कार्यकर्ता सम्मेलन व किसान सम्मान यात्रा सपन्न।

NSUI कार्यकर्ता सम्मेलन व किसान सम्मान यात्रा सपन्न।

कुंडा रतनपुर nsui द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन व छात्र किसान सम्मान यात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि nsui बिलासपुर जिलाध्यक्ष तनमित छाबड़ा रहे उनके साथ प्रदेश सचिव लक्की मिश्रा भी उपस्थित रहे। nsui रतनपुर इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं का काफी उत्साह नज़र आया सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने nsui के कार्यकताओं को सम्बोधित किया तथा किसानों के समर्थन में आयोजित रैली की प्रशंसा की। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि सहित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सूर्या ,नीरज जायसवाल, बालकृष्ण मिश्रा आदि ने सम्बोधित किया तथा छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनने की बात कही।जिलाध्यक्ष द्वारा जल्द से जल्द नई कार्यकारणी घोषित कर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही गई है जिससे छात्र नेताओं में उत्साह है। सम्बोधन के बाद महामाया चौक तक पद यात्रा निकाली गई। उक्त कार्यक्रम में NSUI के वरिष्ठ कार्यकता तथा पूर्व नगर उपाध्यक्ष रियाज़ अहमद खोखर की अहम भूमिका रही उनके द्वारा ही कार्यक्रम का संचालन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सुधीर दुबे,विकल्प दुबे,आकाश यादव, अभिनव तिवारी, राहुल दिवाकर, दिलशाद, युवा कांग्रेस के लंबोदर कश्यप सहित कई छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button