छत्तीसगढ़

नरक केवल मनुष्यों के लिए

।। नरक केवल मनुष्यों के लिए ।।

।। पं. ध्रुव शर्मा दर्शनाचार्य ।।

।। कुंडा न्यूज़ ।।

।। गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर विधानसभा पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर के निज ग्राम कठौतिया में यजमान श्रीमती राजबाई, श्रीमती श्रद्धा देवी, ओमप्रकाश चंद्राकर ,परायण कर्ता पं. विनोद शास्त्री, पं.अभिषेक कृष्ण शास्त्री संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस मांघ शुक्ल पक्ष सप्तमी को पं. ध्रुव शर्मा दर्शनाचार्य के द्वारा वामन अवतार, रामावतार एवं श्री कृष्णा अवतार की कथा के कड़ी में, उन्होंने बताया कि नरक केवल मनुष्य के लिए बना हुआ है। मनुष्य कर्म पथ में आज अनुगामी नहीं है, जबकि पशु पक्षी एवं अन्य प्राणी स्वयं भोग योनि भोग रहे हैं । उनका कर्म वैदिक न होते हुए भी वैदिक धर्म के अंतर्गत ही आ जाता हैं , जबकि मनुष्य में आज उनका मूल गुण मानवीयता ही समाप्त हो चुका है एवं अनेक प्रकार के पाप कर्म में संलग्न दिखाई पड़ रहे हैं, मनुष्य अगर भूखा हो तो वह त्रिंड एवं मांस को भी नहीं छोड़ सकता जबकि शेर भले ही भूखे मर जाए लेकिन कभी ट्रिड नहीं खाएगा, गाय भले ही भूखी मर जाए लेकिन मांस कभी नहीं खाएगी यह कर्म अवैदिक धर्म होते हुए भी वैदिक के अंतर्गत आ जाता है। जबकि मनुष्य ऐसा नहीं है पं. ध्रुव शर्मा ने अपने व्याख्यान में कुल 28 नरको का वर्णन किया एवं उन्होंने बताया कि जो पाप कर्म करते हैं उनको यमराज के द्वारा पारित 720 कुत्ते काटते हैं। उन्होंने मदिरापान का प्रायश्चित भी नहीं बताया इसलिए मनुष्य को आजन्म मदिरापान नहीं करना चाहिए। शर्मा ने बताया कि मनुष्य का पाप आध्यात्मिक ज्ञान से समूल नष्ट हो सकता है किंतु करोड़ों में किसी एक व्यक्ति एक संत महात्मा को ही आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त हो सकता है।श्रीमती ममता मनोज चंद्राकर के द्वारा क्षेत्रवासियों के शुभ इच्छा से गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर अपने जन्म स्थान कठौतिया में संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन का विगत दिनों पंचम दिवस रहा जिसमें बैजनाथ चंद्राकर कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, श्रीमती लीला अनूप वर्मा जनपद अध्यक्ष लोहारा, श्रीमती मंजू शरद बांग्ली जनपद उपाध्यक्ष लोहारा, बैतल साहू, रामजस साहू सदस्य, सुरेश जयसवाल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पंडरिया, श्रीमती पद्मिनी तिवारी श्रीमती प्रभाराय पार्षद पंडरिया, हरेंद्र चंद्राकर, रामनाथ चंद्राकर, रज्जू चंद्राकर किशनगढ़, प्रशांत चंद्राकर, बाबूलाल चंद्राकर, नरेशु चंद्राकर विधायक प्रतिनिधि,यशवंत चंद्राकर भरेवा, कलीराम चंद्राकर, शालिक राम यादव, शुभम चंद्राकर, अजय चंद्राकर, कैलाश चंद्राकर, गगन चंद्राकर,के साथ ही साथ विधानसभा पंडरिया के नागरिक गण एवं विधायक चंद्राकर के प्रशंसक गण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। आयोजक परिवार के द्वारा श्रोताओं के लिए स्वल्पाहार, भोजन, ऊष्म पेय आदि की व्यवस्था बहुत ही सुनियोजित ढंग से की गई है।।

Related Articles

Back to top button