
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के आज सम्पन्न हुए निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर झुनमुन गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर रविन्द्र भाटिया तथा भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ प्रतिनिधि के लिए श्री सत्यनारायण शर्मा निर्वाचित हुए। जिसमें से झुनमुन गुप्ता बालोद जिला सहकारी संघ से, रविन्द्र भाटिया रायगढ़ जिला सहकारी संघ तथा सत्यनारायण शर्मा छग राज्य सहकारी आवास संघ का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा अलेक्जेंडर तिर्की, लखनलाल साहू, श्रीमती परिणीता साहू व संदीप श्रीवास्तव संचालक चुने गए हैं। राज्य की शीर्षस्थ संस्था में हुए निर्विघ्न निर्वाचन पर प्रदेश के सहकारीजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरांत छग राज्य सहकारी संघ के अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। निर्विघ्न व निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी नारायण टंडन, राज्य सहकारी संघ के प्रबंध संचालक एनआरके चन्द्रवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी व्हीके शुक्ला का भी सम्मान किया।