छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

वृद्धाश्रम में एंबुलेंस सेवा देगा इनरव्हील क्लब,: Inner wheel club will provide ambulance service in old age home

बुजुर्गो को बंटे कपड़ा सहित दैनिक उपयोग के सामान
इनरव्हील क्लब की अधिकारिक यात्रा  का कार्यक्रम संपन्न

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट 326 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मनीषा श्रीवास्तव की अधिकारिक यात्रा का कार्यक्रम दुर्ग व भिलाई के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। क्लब की संपादक निधि देशलहरा ने बताया कि शुरुआत वृद्ध आश्रम पुलगांव दुर्ग से की गई। जहां मुख्य अतिथि मनीषा श्रीवास्तव व डिस्ट्रिक्ट आईएसओ मंजूषा वैशम्पायन ने दैनिक उपयोग का सामान कपड़े व नाश्ता बुजुर्गों को भेंट किया।

मनीषा ने वृद्ध आश्रम में सभी से व्यक्तिगत रूप से मिली,उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का क्लब द्वारा निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब द्वारा न्यूनतम दर पर एंबुलेंस सेवा यहां दी जायेगी।
इसके उपरांत आयोजन स्थल एक होटल में क्लब एसेंबली की गई जहां पीडीसी जागृति दोषी,पीडीसी चित्रा बहादुर व डिस्ट्रिक्ट ईएसओ रसिका बहादुर ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।

2021-22 में क्लब के द्वारा किए गए सितंबर माह तक के कार्यों का विवरण क्लब की सचिव निमिषा सिंह ने प्रोजेक्टर द्वारा प्रस्तुत किया। मनीषा ने सभी इंटरप्रिनर का सम्मान किया व क्लब की इस वर्ष की थीम ‘शीरोसÓ का अर्थ समझाते हुए महिलाओं को सशक्त बनने और नारी शक्ति के उत्थान पर जोर दिया। अंत में उपाध्यक्ष पारुल जयसवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इसके उपरांत सभी सदस्य नेहरू नगर भिलाई स्थित गुरुद्वारे गए जहां क्लब द्वारा गरीब बच्चों  को पढ़ाया जाता है। क्लब की सदस्य व शिक्षिका निरुपमा बिस्सा यहां बच्चों को शिक्षा प्रदान करती है। क्लब द्वारा भेंट स्वरूप बैग व अन्य सामान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की उपस्थिति में बच्चों को दिया गया।

Related Articles

Back to top button